July 1, 2025

आ स.संवाददाता 

कानपुर। नगर में 17 अक्टूबर  को एक चोरी की बड़ी घटना हुई थी। जिसमें जाजमऊ के विक्रम सिंह घर से नया वाहन खरीदने लखनऊ गये हुए थे। घर वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि उनके घर के मुख्य गेट व अन्दर के गेट का ताला टूटा हुआ था। उनके घर का ताला तोड़कर उनका लाइसेंसी रिवाल्वर और कारतूस सहित लगभग डेढ़ लाख रुपए के कीमती सोने, चांदी के जेवरो की चोरी हुई थी। जाजमऊ की पुलिस ने इस  बड़े चोरी के  मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करके उनके पास से चोरी की गई लाइसेंसी रिवाल्वर सहित लगभग डेढ़ लाख रुपए कीमत के जेवरात बरामद किये है। पुलिस ने  चोरी गयी लाइसेंसी रिवाल्वर व अन्य सामान बरामद करते हुए अभियुक्त शाहरूख पुत्र मो. वसीम निवासी बेनाझावर कानपुर नगर और  मो. आरिफ उर्फ बउवा उर्फ लगंड़ा निवासी मकबरा ग्वालटोली थाना को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।