March 10, 2026

संवाददाता
कानपुर।
30 सितंबर से ग्रीनपार्क स्टेडियम में होने वाले वनडे मुकाबले को लेकर इंडिया ए और आस्ट्रेलिया ए की टीमें 27 सितंबर को कानपुर आ जाएंगी। यहां पर होटल लैंडमार्क में खिलाड़ियों के ठहरने की ही व्यवस्थाओं को  दुरुस्त नहीं किया जा रहा बल्कि उनके मनोरंजन को लेकर भी पूरा फोकस किया जा रहा है।
खिलाड़ी खाली समय में अलग-अलग जगहों पर अपना समय बिता सकते हैं। अभ्यास सत्र के अलावा वो लोग आपस में अगर समय बिताना चाहेंगे तो उसको भी ध्यान में रखा गया हैं।
होटल लैंडमार्क की एजीएम दक्षा आनंद के अनुसार 27 सितंबर को दोनों टीमों के खिलाड़ी शहर आ जाएंगे। 28 और 29 सितंबर को दोनों टीमे अभ्यास सत्र में शामिल होंगी। इसके अलावा खिलाड़ियों के पास जो समय बचेगा उस दौरान वो लोग जिम, स्विमिंग पूल और पिकलबॉल का आनंद ले सकेंगे।
जब तक होटल में खिलाड़ी ठहरेंगे तब तक बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश यहां पर नहीं होगा। उनकी सुरक्षा को लेकर काफी सख्त इंतजाम किए गए हैं। अपना शहर वैसे भी क्रिकेट का दिवाना रहा हैं। इसको ध्यान में रखकर सारी तैयारियां की जा रही हैं।
दक्षा आनंद ने कहा कि दोनों टीमों के खिलाड़ी हमारे लिए विशेष मेहमान है, इसलिए उनके स्वागत के लिए भी विशेष तैयारी की जा रही हैं। सभी के रूम में सजावट के लिए विशेष पौधे लगाए जाएगे।
इसके अलावा खिलाड़ियों के रूम में रूम फ्रेशनर होगा जो कि उनको हमेशा एक ताजगी का एहसास कराता रहेगा। कुछ खिलाड़ियों को इससे अलर्जी भी होती है, इसका भी खास ख्याल रखा जाएगा।
दक्षा आनंद ने बताया कि खिलाड़ी खाने और नाश्ते के समय एक ही जगह पर इकट्‌ठा होंगे। उनके लिए बुफे लगाया जाएगा। इसके अलावा यदि कोई खिलाड़ी रूम सर्विस मांगते है तो उसका भी इंतजाम भी किया जाएगा, ताकि किसी खिलाड़ी को कोई दिक्कत न हो।
खिलाड़ियों के लिए 4 फ्लोर में कुल 65 कमरे बुक किए गए हैं। इन कमरों को पूरी तरह से साज सज्जा के साथ तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। खिलाड़ियों के आने से पहले इन्हें पूरी तरह से तैयार कर लिया जाएगा।
इसके अलावा कुछ एरिया ऐसी भी डिसाइड की गई हैं, जहां पर सिर्फ खिलाड़ी ही जा सकेंगे। इसके अलावा वहां पर किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश नहीं होगा।