April 30, 2026

आज़ाद संवाददाता

कानपुर। आज उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के युवा इकाई के पदाधिकारियों की बैठक व्यापार मंडल कार्यालय लाजपत नगर में संपन्न हुई।

बैठक में युवा व्यापारियों को सक्रिय करने के लिए, उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल को गतिशील बनाने के लिए एवं व्यापारियों की समस्याओं के लिए एक टास्क फोर्स गठित करने की योजना बनाई गई। जिसमें सक्रिय लोगों को रखा जाएगा और व्यापार मंडल को गतिशील बनाने के लिए सक्रिय पदाधिकारी का चयन करके संगठन में नए सदस्यों को जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। 

सक्रिय पदाधिकारी व्यापारिक समस्याओं पर चर्चा करने के लिए अधिकारियों से मिलेंगे भी और अधिकारियों को व्यापार मंडल कार्यालय में भी बुलाकर व्यापारी-अधिकारी के संबंधों में मैत्री समन्वय बनाकर अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए उनका निस्तारण करने में अग्रणी रहेंगे।

आज की बैठक में प्रदेश प्रभारी एवं  कानपुर महानगर अध्यक्ष कपिल सब्बरवाल, युवा इकाई के अध्यक्ष सौरव गुप्ता,  महामंत्री स्वयं नंदा सहित आशीष गुप्ता, हर्षदीप सिंह, जिमी, नितिन छाबड़ा मौजूद थे।

Related News