March 7, 2026

संवाददाता

कानपुर। मूसानगर के प्रसिद्ध देवयानी सरोवर में पितृ पक्ष का आगाज हो गया है। छोटी गया के नाम से विख्यात इस सरोवर में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है।
रूपनगर गांव के अजय बंजारा और उनके परिवार ने बुधवार को देवयानी सरोवर में पितरों का श्राद्ध और पिंडदान किया। यमुना नदी के उत्तरगामिनी होने के कारण यहां प्रथम पिंडदान का विशेष महत्व है।
श्राद्ध कर्म में आचार्य उमा शंकर पाठक, अभिनव पाठक, गुड्डू पंडित और राम संकर ओमकार ने विधि-विधान से सहयोग किया। गया बिहार में श्राद्ध करने से पहले यहां प्रथम पिंडदान की परंपरा है।
स्थानीय जनमानस के अलावा आसपास के जनपदों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पिंडदान के लिए आ रहे हैं। पितृ पक्ष के दौरान देवयानी सरोवर में श्राद्ध और तर्पण का सिलसिला निरंतर चलता रहेगा।