February 26, 2026

संवाददाता 

कानपुर। मुरारी लाल चेस्ट हॉस्पिटल के एआरओ और फॉर्मासिस्ट के बीच गाली-गलौज का वीडियो सामने आया है। वीडिओ में दिख रहा है कि दोनों कर्मचारी के पास स्टाफ नर्स बैठी है। इस दौरान दोनों कर्मचारी एआरओ और फॉर्मासिस्ट में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

फार्मासिस्ट बाहर से सफेद शर्ट पहनकर आता है जबकि अंदर कुर्सी पर एआरओ बैठे हुए थे। फार्मासिस्ट ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। फार्मासिस्ट ने कहा- बाहर आओ तो तुम्हारी मर्द गिरी निकाल देता हूं। यहां चार महिलाओं के बीच छिपकर बैठे हो।

इस पूरे घटनाक्रम से अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। अंदर से स्टाफ के लोग आए और बोले- इसे मारकर भगाओ।

सीएमओ हरिदत्त नेमि ने बताया- ये वीडियो 5 से 6 दिन पुराना है। फार्मासिस्ट सुधीर वर्मा को हटा दिया गया है। जबकि पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए है।