July 10, 2025

संवाददाता

कानपुर।  पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों को काफी भटकना पड़ रहा हैं। इसके अलावा जिन लोगों का प्रमाण पत्र जारी हो गया है। अब उनके सत्यापन में दिक्कत आ रही हैं। ऐसे में रोज तहसील आने वाले लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं।
तत्कालीन एसडीएम सदर अभिनव गोपाल ने दिसंबर 2023 में जनता की समस्याओं को देखते हुए ऑनलाइन फैमली मेंबरशिप सार्टिफिकेट सिस्टम पोर्टल बनाया था। इसमें लोग ऑनलाइन आवेदन करते थे और उनकी सारी जानकारी ऑनलाइन सेव रहती थी।
पिछले एक माह पूर्व ही ये पोर्टल कोलैप्स हो गया। इसमें आत्याधिक लोड बढ़ जाने के कारण अचानक से पोर्टल ने काम करना बंद कर दिया।
एसडीएम सदर अविचल प्रताप ने बताया कि पोर्टल पर अचानक से काफी ज्यादा लोगों ने एक साथ आवेदन कर दिया था। इसलिए कुछ समस्या आ गई हैं। इसको लेकर लेटर लिखा जा चुका है। जल्द ही समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा हैं।
इसके अलावा लोगों से ऑफलाइन आवेदन मांगे गए हैं। ये प्रक्रिया अभी शुरू की गई हैं। लोगों ने आवेदन करना भी शुरू कर दिया है, उनका काम हो रहा हैं।
जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया था, उसमें से काफी लोगों के प्रमाण पत्र जारी भी कर दिए गए हैं। ऐसे लोग अगर अपना प्रमाण पत्र कही लगाते हैं तो अब उनके प्रमाण पत्र का सत्यापन नहीं हो पा रहा हैं, क्योंकि ये सत्यापन भी ऑनलाइन ही हो सकता हैं। इसलिए सत्यापन के चक्कर में लोगों के काम भी रुके हैं।
सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में कानपुर एक ऐसा जिला था, जहां पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र लेने के लिए ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की गई थी। अब यहां भी पोर्टल बैठ गया है।