
संवाददाता
कानपुर। शिवराजपुर ब्लॉक में जगदीशपुर-मुस्ता भैंसउ संपर्क मार्ग की हालत बेहद खराब हो गई है। यह मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है, जिससे राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क पर गहरे गड्ढे होने के कारण ई-रिक्शा, दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को संभलकर निकलना पड़ता है। इन गड्ढों में पानी भर जाने से दुकानदारों का व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय दुकानदारों को ग्राहकों की कमी का सामना करना पड़ रहा है।
बड़े और गहरे गड्ढों के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ई-रिक्शा चालकों ने बताया कि कई लोग इन गड्ढों के कारण गिरकर घायल हो चुके हैं।
ई-रिक्शा चालक वीरेंद्र, प्रमोद, गुरु और नन्हे ने पुष्टि की कि संपर्क मार्ग बहुत ही जर्जर स्थिति में होने के कारण आने जाने लायक भी नहीँ बचा है।






