March 16, 2026

संवाददाता 

कानपुर। शहर का काशी कहे जाने वाले बाबा आनंदेश्वर के शिव दरबार में वालियंटर्स के रूप में पार्वती सेना के सदस्य वहां की व्यवस्थाओं को संभालेंगे। बाबा आनंदेश्वर मंदिर प्रबंधन ने इस बार वालियंटर्स के रूप में पार्वती सेना को नियुक्त किया है। इस सेना के सदस्य सावन माह के सभी सोमवारो को अपने सेवाएं प्रदान करेंगे। 

इस सेना दल में पुरुष और महिलाओ के अलावा बालिकाएं भी शामिल हैं। बताते चले कि इससे पहले भी इस सेना दल के सदस्य सावन माह में अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए आ रहे हैं लेकिन इस बार इस दल के सदस्य मंदिर के मुख्य द्वार से लेकर गर्भ गृह तक पूरी तरह से सेवा देंगे।

इसके लिए इस दल को पुलिस विभाग की ओर से भी हरी झंड़ी मिल गई है। परमट स्थित बाबा घाट पर एक बैठक भी आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए दल की मुखिया पूर्व पार्षद कीर्ति अग्निहोत्री ने कहा कि बीते कई वर्षों से पुरानी संस्था अपने कार्य को अंजाम दे रही थी लेकिन जिला प्रशासन के साथ ही पुलिस और मंदिर प्रशासन को धन उगाही की शिकायत मिल रही थी । जिसको रोकने के लिए मंदिर और पुलिस प्रशासन ने यह दायित्व इस बार इस संस्था को सौंपा गया है। जिनका काम होगा कि मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों को सभी व्यवस्थाओं से युक्त रखा जाए उनको किसी भी प्रकार की परेशानी ना होने पाए।यह संस्था के लोग आगे बढ़कर  बाबा आनंदेश्वर आने वाले हर शिव भक्त की समस्याओं का निराकरण करेंगे। 

पार्वती सेना की मुखिया कीर्ति अग्निहोत्री ने बताया कि इस संस्था में अब तक 100 से अधिक लोगों ने मंदिर और उसे परिसर में सेवा करने के लिए आवेदन किया है। जिनके आवेदन स्वीकार कर लिए गए हैं और मंदिर के मुख्य स्थलों पर उनकी ड्यूटी तय कर दी गई है। सेना का संकल्प है कि इस पवित्र मंदिर की गरिमा को किसी भी प्रकार से ठेस नहीं लगनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक रविवार शाम 8:00 बजे से सेवा शुरू कर दी जाएगी जो रविवार की पूरी रात, सोमवार की सुबह से लेकर देर रात तक निरंतर जारी रहेगी।

उन्होंने यह भी बताया कि जैसा कि इस संस्था का नाम पार्वती सेना है और शिव दरबार में उनके वॉलिंटियर्स की तैनाती का अवसर मिला है । उनकी सेन के लोग संकल्प ले चुके हैं कि शिव के दरबार का सम्मान बढ़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी और आने वाले हर शिवभक्त का सम्मान किया जाएगा।

Related News