March 4, 2026

संवाददाता
कानपुर।
नरवल तहसील के कमालपुर गांव में गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। श्री गजानन कमेटी ने दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के पास गणेश प्रतिमा स्थापित की है। श्रद्धालु सुबह-शाम विधिवत पूजा-आरती कर रहे हैं।
श्री गजानन कमेटी ने विभिन्न झाकियों का आयोजन किया। दीपक बाला जी कानपुर जागरण पार्टी ने गणेश वंदना, राधा कृष्ण के साथ सुदामा चरित और शंकर पार्वती की झाकियां प्रस्तुत कीं। पूजा-आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
पंडाल को रंग-बिरंगे फूलों, गुब्बारों और झालरों से सजाया गया है। विशेष लाइटिंग व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। स्थानीय पुलिस बल भी तैनात है।
गुड्डू सिंह ने बताया कि यह परंपरा स्व. चंद्रजीत सिंह द्वारा शुरू की गई थी। उनके निधन के बाद उनका परिवार इस परंपरा को निभा रहा है।
कल मूर्ति विसर्जन और विशाल प्रसाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 

आज के कार्यक्रम में डिप्टी कमिश्नर चंद्रभान सिंह सहित अजय पाल सिंह, जगतपाल सिंह, शशि पाल सिंह, पंकज सिंह, शिवप्रताप सिंह, बलवंत सिंह, शैलेन्द्र सिंह, सुधीर सिंह, राजेंद्र सिंह और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।