March 16, 2026

संवाददाता 
कानपुर।
  महाराजपुर थाना क्षेत्र के गंगागंज रेलवे क्रॉसिंग के पास 36 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान महाराजपुर के गंगागंज निवासी सुनील पुत्र रामकिशन के रूप में हुई है। रात के समय वह रेलवे ट्रैक के पास था, तभी ट्रेन गुजरने के दौरान हादसा हो गया।
महाराजपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। 

महाराजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Related News