
संवाददाता
कानपुर। आज फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत किदवई नगर स्थित संजय वन से दौड़ एवं साईकिलिंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसका उद्घाटन पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने हरी झंडी दिखाकर किया ।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में स्वस्थ जीवनशैली, नियमित व्यायाम, कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने, पर्यावरण संरक्षण तथा ‘फिट इंडिया’ अभियान के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करना रहा।
इस आयोजन में शहर के विभिन्न वर्गों—युवा, छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठन, संस्थान एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने यह संदेश दिया गया कि साइक्लिंग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण एवं सतत परिवहन को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम भी है।
कार्यक्रम के सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा आवश्यक सुरक्षा प्रबंध एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल व मार्गों का पूर्व निरीक्षण करके आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे, जिससे यातायात व्यवस्था सामान्य बनी रही।






