
संवाददाता
कानपुर। नववर्ष के शुभ अवसर पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय, कानपुर में आज पेंशन प्रयास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जनहितकारी पहल के तहत 40 पेंशनरों को सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन भुगतान आदेश प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में शाहिद इकबाल, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम ने पेंशनरों को पेंशन भुगतान आदेश पत्र सौंपे। लाभार्थियों ने इस पहल की सराहना करते हुए ईपीएफओ कार्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे पेंशन व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण सुधार बताया।
साथ ही नववर्ष के अवसर पर अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त उदय बक्शी ने कार्यालय के सभी कार्मिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण और सेवा-भाव की प्रशंसा की।
इस पेंशन प्रयास कार्यक्रम ने ईपीएफओ की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।






