December 27, 2025

संवाददाता
कानपुर।
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर बिल्हौर नगर मंडल ने एक पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम में बिल्हौर नगर मंडल के सभी वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और खिलाड़ियों ने वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर जिला महामंत्री डॉ. राजेंद्र कटियार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जेपी कटियार, पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा नरेंद्र मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्यामजी कटियार और वरिष्ठ अधिवक्ता सुशांक मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इनके अतिरिक्त मंडल अध्यक्ष सौरभ शर्मा, मंडल अध्यक्ष शुभ्रांशु कटियार, रामप्रकाश विश्वकर्मा, मंडल महामंत्री ऋषि नारायण, भाजपा सभासद अतुल सांवरे, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित तिवारी, सत्येंद्र वर्मा, नगर उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, सेक्टर अध्यक्ष किशोर राजपूत, कृष्ण शिवा राघव सहित कई कार्यकर्ता और खिलाड़ी भी मौजूद थे। 

Related News