October 15, 2025

आज़ाद संवाददाता
कानपुर।   बिल्हौर में एक विवाह समारोह में अनोखा मामला सामने आया। चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बारात आने से पहले ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।
शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। घर से लेकर गेस्ट हाउस तक सजावट की गई थी। नाते-रिश्तेदार और सगे-संबंधी घर पहुंच चुके थे। विवाह से पहले की रस्में चल रही थीं। इसी दौरान आचार्य ने मंडप में कन्या पूजन के लिए दुल्हन को बुलाया।
परिजन पूरे घर में दुल्हन को खोजते रहे। कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने दुल्हन को गांव के एक युवक के साथ बाइक पर जाते देखा था। कुछ लोगों ने सोचा कि वह ब्यूटी पार्लर गई होगी। जब परिजन पार्लर पहुंचे तो पता चला कि दुल्हन वहां नहीं आई थी।
बाद में पता चला कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। वह घर में रखे 3 लाख 70 हजार रुपए की नकदी और जेवर भी साथ ले गई। 

दुल्हन के भाई ने थाने पहुंचकर प्रेमी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस दुल्हन और आरोपी युवक की तलाश कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News