
संवाददाता
कानपुर। शिवराजपुर ब्लॉक के सुजानपुर गांव को जाने वाला रास्ता घनी झाड़ियों से ढक गया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के कारण रास्ते में काफी झाड़ियां उग आई हैं। लंबे समय से साफ-सफाई न होने के कारण स्थिति और बिगड़ गई है।
ग्रामीणों को आवारा पशुओं और जहरीले कीड़ों का डर भी सताता रहता है। उन्हें आशंका है कि रास्ते से गुजरते समय कोई अनहोनी घटना न हो जाए।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि साफ-सफाई के अभाव में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।






