October 28, 2025

संवाददाता
कानपुर।
  सोमवार को कुछ ऐसा ही नजारा कलेक्ट्रेट सभागार में देखने को मिला। जहां डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने तीन निसंतान दंपतियों को बच्चों को गोद दिया।
शादी के सालों बाद तीन निसंतान दंपतियों की गोद में जब बच्चा पहुंचा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह एक दूसरे को भावपूर्ण निगाहों से देखने लगे।  ऐसा लगा कि उनको सारा संसार मिल गया हो। 
जयपुर से आए भीमराज व मीना देवी ने बताया कि उनकी शादी के 22 साल हो गए हैं। वह निसंतान थे। उनको बेटी मिली है। वह बहुत खुश हैं। धनबाद से आए दिनेश कुमार तिवारी और अनामिका को शादी को शादी के 10 साल बाद बेटा मिला है। कहा कि इससे बड़ी खुशी उनके लिए कुछ नहीं है।
हैदराबाद से आए प्रवीन दीवान और लता श्रीवास्तव ने बताया कि उनको बेटी मिली है। शादी के आठ साल बाद गोद में बच्चा पाकर वह खुश हैं।
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कारा पोर्टल के जरिए आवेदन करने के बाद समस्त प्रक्रियाओं को पूरा करके तीन अलग अलग राज्यों के दंपतियों को बच्चा गोद दिया गया है।