September 19, 2025

संवाददाता
कानपुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कानपुर में मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। रावत ने बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र से प्रधानमंत्री को बधाई संदेश भेजा।
सांसद रावत ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और कर्मठता के कारण देश में लगातार विकास हो रहा है। 

अशोक रावत ने इस बात पर जोर दिया कि मोदी के नेतृत्व में एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण हो रहा है और जनता के जीवन स्तर में सुधार देखा जा रहा है।

रावत ने प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य लिए और उनके दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि देश को भविष्य में भी उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा।