March 17, 2025

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
  चौबेपुर में एक वृद्ध व्यक्ति को जुआ खेलने से रोकने का खामियाजा भुगतना पड़ा। बुजुर्ग ने जुआ खेल रहे युवकों को जुआ खेलने से रोक दिया था। इससे चिढ़कर होली मिलने जा रहे महेंद्र यादव को छह युवकों ने घेरकर पीट दिया।
दिलीप नगर के रहने वाले बुजुर्ग महेंद्र यादव अपने दोस्तों मनोज और महेश से होली मिलने जा रहे थे। रास्ते में कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया। ये वही युवक थे जिन्हें महेंद्र यादव ने पहले जुआ खेलने से मना किया था। इसी बात से नाराज युवकों ने वृद्ध की बेरहमी से पिटाई कर दी।
घटना के बाद पीड़ित महेंद्र यादव ने चौबेपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए भेजा। आरोपी युवकों की तलाश जारी है।