February 23, 2026

संवाददाता
कानपुर। 
महाशिवरात्रि पर्व पर पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने शिवराजपुर में खेरेश्वर घाट और खेरेश्वर मंदिर का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण 15 फरवरी रविवार को महाशिवरात्रि पर्व की  भोर पहर में किया गया।
उन्होंने मंदिर परिसर और घाट पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा में तैनात पुलिस बल की जांच, सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल रूम की निगरानी की समीक्षा, बैरिकेडिंग तथा भीड़ नियंत्रण व्यवस्था का परीक्षण किया।
पुलिस उपायुक्त ने यातायात, पार्किंग और डायवर्जन प्लान का भी निरीक्षण किया। महिला सुरक्षा और आपातकालीन सहायता प्रबंधों की पुष्टि की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और वे लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्था बनाए रखें।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने सभी श्रद्धालुओं से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह भी किया।
पुलिस प्रशासन ने महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता जताई ।