March 11, 2025

आ स. संवाददाता 
कानपुर। 
अखंड हिंद फौज ने अलग-अलग मंदिरों में भक्तों को व्यवस्थित करने और सुरक्षा प्रदान करने का काम किया । कानपुर के श्री आनंदेश्वर मंदिर में अखंड हिंद फौज के 70 से ज्यादा लोग मंदिर की सुरक्षा, भक्तों को सुरक्षित तरीके से दर्शन कराने और लाइनों को व्यवस्थित करने में लगे हुए दिखाई दिए।
फौज के कमांडर ने बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश के चार शहरों के मंदिरों में 400 से ज्यादा अखंड हिंद फौज के स्वयंसेवक लोगों को मंदिरों में सुरक्षा देने का काम कर रहे  है। 

अखंड हिंद फौज बांदा से संचालित की जाती है। राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी इसके निदेशक हैं। इस फौज में 12 साल से 17 साल के स्वयंसेवकों को भर्ती किया जाता है, जिनके अंदर देशभक्ति की भावना जगाई जाती है। इसके साथ ही उन्हें बेसिक आर्मी की ट्रेनिंग दी जाती है। ऐसे बच्चे जिनमें लड़कियां और लड़के होते हैं उन्हें लोगों की सेवा के लिए अलग-अलग स्थान पर जहां भीड़ होती है, ऐसी जगह पर पुलिस की अनुमति और निर्देशों के अनुसार ड्यूटी पर लगाया जाता है।
अखंड हिंद फौज एक स्वयं सेवी संस्था है। जो बिना किसी लाभ के सामाजिक भावना से सेवा भाव से काम करती है। कानपुर के परमट मंदिर में भी आज 70 से ज्यादा अखंड हिंद फौज के लोग सेवा में लगे हुए दिखाई दिए।  कमांडर शुभम सैनी ने बताया कि आज पूरे उत्तर प्रदेश में महाशिवरात्रि के पर्व पर अयोध्या में 100,काशी में डेढ़ सौ कानपुर में 70 और बांदा के तामेश्वर में 80 लोग सुरक्षा और भक्तों की सेवा भाव के लिए लगाए गए ।
कानपुर में पुलिस प्रशासन के सहयोग और उनकी अनुमति के बाद श्री आनंदेश्वर मंदिर में भक्तों को व्यवस्थित ढंग से दर्शन करने के लिए मंगलवार रात से ही  कम कर रहे हैं।

महाशिवरात्रि के पर्व पर आनंदेश्वर परमट मन्दिर में अखण्ड हिन्द फौज के यश सोनी,विभाग कमांडर – कानपुर विभाग, शुभम सैनी,विभाग कमांडर – रिजर्व, अंजली, सोनाली, जानवी, मनीषा, खुशी सहित  लगभग 70 स्वयंसेवक उपस्थित रहे।