April 8, 2025

आ स. संवाददाता 
कानपुर। 
बिल्हौर में शराब ठेके पर एक लूटपाट की घटना सामने आई। अलियापुर गांव स्थित शराब ठेके पर कुछ लोगों ने मनपसंद ब्रांड की शराब न मिलने पर हंगामा कर दिया।
इस घटना में माखन पुरवा गांव के जैकी यादव, रजत, मुनीम, छोटू और महेंद्र शराब ठेके पर पहुंचे। उन्होंने एक विशेष ब्रांड की देसी शराब मांगी। सेल्समैन गौरव कुमार ने बताया कि वह ब्रांड उपलब्ध नहीं है। इस पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने तमंचा निकाल लिया। आरोपियों ने ठेके में घुसकर सेल्समैन गौरव और उनके सहयोगी सुमित की पिटाई कर दी और  गोलक से 32,840 रुपए भी लूट लिए।
पीड़ितों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत दर्ज की गई। थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।