
संवाददाता
कानपुर। दीपावली पर मेट्रो यात्रियों ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। 72 घंटे के भीतर 1 लाख से ज्यादा यात्रियों ने मेट्रो में सफर किया। इसके पीछे माना जा रहा है कि शहर के लोगों ने जाम से बचने के लिए मेट्रो का सफर किया है। कानपुर मेट्रो ने यात्रियों के रिकॉर्ड सफर करने से लाखों की आमदनी भी की है। कानपुर में मेट्रो की कनेक्टिविटी इतनी बेहतरीन है शहर के लोगों ने सफर में बेहद राहत महसूस करी।
शहर में त्योहार से पहले खरीदारी के लिए घर से बाजार जाने वाले लोगों ने जाम से बचने के लिए मेट्रो का सफर चुना। इसलिए 72 घंटे के भीतर मेट्रो में एक लाख यात्रियों ने सफर किया। शहर के मेट्रो स्टेशन में भीड़ नजर आई। खासकर वो मेट्रो स्टेशन जहां शहर के बाजार हैं वहां ज्यादा भीड़ रही।
इनमें सबसे ज्यादा नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा, नयागंज, कल्याणपुर, घंटाघर मेट्रो स्टेशन के लिए ज्यादा यात्रियों ने सफर किया। मेट्रो के मीडिया प्रभारी ने बताया की 30 लाख रुपए से अधिक रुपए की टिकट 72 घंटे में बिकी है।
आम दिनों में मेट्रो में 20,000 से अधिक यात्री सफर करते हैं। आम दिनों में लोग घंटाघर कल्याणपुर विश्वविद्यालय और रावतपुर मेट्रो स्टेशन के लिए अधिक सफर करते हैं। लेकिन त्यौहार से पहले लोगों ने बाजारों वाले मेट्रों स्टेशन के लिए सफर किया। इससे यह पता चलता है कि जाम से बचने के लिए लोगों ने मेट्रो के सफर को चुनना ठीक समझा।






