March 12, 2026

संवाददाता

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर में चल रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय ने मातृशक्ति सम्मेलन का आयोजन किया। 

यह आयोजन मानव विकास एवं पारिवारिक अध्ययन विभाग की प्रभारी डॉ. मुक्ता गर्ग के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत – मातृशक्तिः शिशु से युवा तक समग्र विकास की आधारशिला-  पर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। 

कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ. मुक्ता गर्ग ने माताओं की भूमिका बताते हुए उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। इस कार्यक्रम में हर आयु वर्ग की और विभिन्न समुदायों की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। 

अधिष्ठाता, सामुदायिक विज्ञान संकाय, डॉ. सीमा सोनकर ने पैनल डिस्कशन की अध्यक्षता की। पैनल डिस्कशन में महिलाओं के स्वास्थ्य एवं बालकों के विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर प्रश्न पूछे गए। एक्सपर्ट के रूप में डॉ. एकता शर्मा, डॉ. मुक्ता गर्ग, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. रितु पांडे, एवं डॉ. संघमित्रा महापात्रा ने पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए। कार्यक्रम में माताओं के लिए प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान प्रियंका कश्यप द्वितीय स्थान  वर्षा त्रिवेदी एवं तृतीय स्थान उर्वशी चौहान को मिला ।

स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी निधि, द्वितीय स्थान ट्विंकल, तृतीय स्थान शिवकांति को प्राप्त हुआ।  धन्यवाद ज्ञापन रेनू ने प्रस्तुत किया। 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. सुमेधा चौधरी, आयुषी मिश्रा, निर्विकार शाही, शिखा मौर्य, आरती, ब्रिजकिशोर सिंह का योगदान रहा।