March 5, 2026

संवाददाता

कानपुर। शनिवार को आईएमए की ओर से परेड स्थित भवन में पुलिस कर्मियों के लिए “मोटापा जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर” का आयोजन किया गया। 

दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस शिविर में 300 से अधिक पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया और उनको चिकित्सको की ओर से परामर्श दिया गया । पुलिस कर्मियों ने शिविर में विभिन्न स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श सेवाओं का लाभ उठाया। 

शिविर में पुलिसकर्मियों का बीएमआई, शुगर, एचबीए 1 सी, लिवर फाइब्रोस्कैन, ईसीजी, बीएमडी, बॉडी मास विश्लेषण, नेत्र जांच सहित विभिन्न परीक्षण किए गए। कुल 300 पुलिस कर्मियों में से 112 का बॉडी मास, 160 का शुगर टेस्ट, 80 का बीसीए, 88 का फाइब्रोस्कैन, 82 का बीएमडी और 80 का ईसीजी परीक्षण किया गया।विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बताया कि मोटापा केवल सौंदर्य का नहीं बल्कि गंभीर स्वास्थ्य जोखिम का भी विषय है। यह उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, डायबिटीज और नींद संबंधी विकार जैसी समस्याओं को जन्म देता है। पुलिसकर्मियों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, योग और ध्यान को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी गई। 

अंत में, सभी पुलिसकर्मियों को सीपीआर ट्रेनिंग भी दी गई।डीसीपी क्राइम एसएम कासिम आबिदी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित होने चाहिए, जिससे पुलिस बल स्वस्थ और कार्यक्षम रह सके। 

इस शिविर में पुलिसकर्मियों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, योग और ध्यान को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी गई। अंत में, सभी पुलिसकर्मियों को सीपीआर ट्रेनिंग भी दी गई।डीसीपी क्राइम एसएम कासिम आबिदी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित होने चाहिए, जिससे पुलिस बल स्वस्थ और कार्यक्षम रह सके। 

इस शिविर में पुलिसकर्मियों को फिटनेस और जीवनशैली सुधारने का संकल्प दिलाया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ आईएमए अध्यक्ष डॉ. नंदिनी रस्तोगी, डीसीपी क्राइम एसएम कासिम आबिदी, सचिव डॉ. विकास मिश्रा, कम्युनिटी वेलफेयर सब कमेटी चेयरमैन डॉ. वीसी रस्तोगी, उपाध्यक्ष डॉ. कुणाल सहाय ने दीप प्रज्जवलन कर किया।