
संवाददाता
कानपुर। नरवल थाना क्षेत्र में बंदरों का आतंक लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। मंगलवार सुबह नरवल कस्बा निवासी दीपक अग्निहोत्री पर काले मुंह वाले बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। बंदरों ने उनकी कमर से नीचे का हिस्सा नोच डाला।
पीड़ित के अनुसार, क्षेत्र में काले मुंह और लाल मुंह वाले बंदरों का आतंक है। पिछले दो दिनों में एक 5 वर्षीय बच्चे और एक महिला को भी बंदरों ने घायल किया है।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार शिकायत दर्ज कराई है। लेकिन प्रशासन की ओर से इन जानवरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस कारण लोग लगातार इनका शिकार हो रहे हैं।
घायल दीपक अग्निहोत्री को सरसौल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।






