March 19, 2026

संवाददाता 

कानपुर। यूपीएसआई भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ शब्द के इस्तेमाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बिठूर विधानसभा के विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सवाल उठाए हैं।
यह विवाद तब सामने आया जब सोशल मीडिया के माध्यम से परीक्षा में पूछे गए एक प्रश्न को लेकर जानकारी प्रसारित हुई। इसके बाद से ही यह प्रश्न उठ रहा है कि क्या परीक्षा में ‘पंडित’ शब्द का इस तरह से प्रयोग उचित है।
विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि यूपीएसआई की परीक्षा में एक ऐसा प्रश्न पूछा गया है, जिसने समाज के सभी वर्गों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। उन्होंने सरकारी मशीनरी से हो रही ऐसी गलतियों पर चिंता व्यक्त की।
सांगा ने आगे कहा कि इन गलतियों में एक षड्यंत्र की आशंका दिख रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के कार्यों से सरकार को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। 

Related News