
संवाददाता
कानपुर। एचडीएफसी बैंक में ‘मैं ठाकुर हूं’ कहने वाली कर्मचारी का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आस्था सिंह भदौरिया और ब्राह्मण समाज से पूर्व महिला कर्मचारी ने पनकी थाने में अलग-अलग तहरीर दी थी।
पूर्व बैंक कर्मी महिला ने बैंक मैनेजर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।आरोप है कि बैंक मैनेजर सुमित सिंह मुझे देर तक रोकते थे। एक्स्ट्रा काम करवाते थे। लेट होने पर कहते थे कि मैं घर छोड़ दूंगा… मैनेजर की इन्हीं हरकतों की वजह से मैंने रिजाइन दिया। घटना वाले दिन क्लस्टर हेड भी वहां पर थे।
पूर्व महिला कर्मी ने कहा- अपने पति के साथ तहरीर देने पहुंची पूर्व बैंक कर्मी ने बताया- छह जनवरी को मैं रिजाइन देने के लिए गई थी। तभी वहां की कर्मचारी आस्था सिंह ने गालियां दी और लैपटॉप उठाकर मारने की कोशिश की।
यह मामला ठाकुर और ब्राह्मण जाति का नहीं है। मेरी शिकायत मेरे और मेरे पति के साथ हुई अभद्रता से है।
पुलिस अधिकारियों ने विवाद की जांच अब मिशन शक्ति केंद्र की टीम को सौंपी है। अधिकारियों ने पूरा मामला केंद्र की प्रभारी वंदना को सौंपने का निर्देश दिया है।
पनकी थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने दोनों तहरीर मिशन शक्ति केंद्र की टीम को सौंप दिया। अब जांच टीम सोमवार को बैंक में जाकर जांच करेगी।
केंद्र प्रभारी को दी गई तहरीर डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि निजी बैंक की महिला कर्मियों के बीच का विवाद है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर आई है। दोनों ओर से आई तहरीर पर जांच मिशन शक्ति केंद्र से कराई जा रही है। दोनों तहरीर केंद्र की प्रभारी को दे दी गई है।
जानिए विवाद क्या था 8 फरवरी को एचडीएफसी बैंक पनकी ब्रांच की एक महिला कर्मचारी आस्था सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में महिला ‘मैं ठाकुर हूं, ऐसी की तैसी कर दूंगी…’ कहकर गुस्सा करती नजर आ रही हैं। अगले दिन उनका दूसरा वीडियो आया, जिसमें उन्होंने अपने साथ हुई घटना की वास्तविकता बताई।
आस्था ने बताया कि वीडियो छह जनवरी का है जिसे आठ फरवरी को वायरल किया गया है। उनके साथ अभद्रता हुई थी, जिस पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी थी। उनके वीडियो के बाद बिठूर निवासी दूसरी ब्राह्मण महिला बैंक कर्मी ने वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा- बैंक में मेरे पति और मेरे साथ अभद्रता की गई थी।






