March 3, 2026

संवाददाता

कानपुर।  जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर के स्टेडियम में 11 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले 635 जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया ।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम को पूर्णतया सुव्यवस्थित कराने हेतु पार्किंग, पेयजल, पंडाल, मंडप, सफाई, सुरक्षा, आवागमन मार्ग एवं बैठने की व्यवस्था मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि 11 दिसंबर को प्रातः 8:00 बजे से प्रारंभ होने वाले सामूहिक विवाह के संबंध में सभी तैयारियां युद्ध स्तर पर पूर्ण कराते हुए समस्त नोडल अधिकारी को उन्हें दी गई  जिम्मेदारियाँ को  समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाना है जिसके संबंध में अधिकारी अपने दायित्व का निर्वहन  करना सुनिश्चित करें ।

जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन को विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु नोडल अधिकारियों को नियुक्ति करने के निर्देश दिए।

अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. राजेश कुमार को सभी नामित अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित करने के निर्देश प्रदान किए गए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि  कार्यक्रम 

स्थल पर बड़े-बड़े साइनेज लगाए जाएँ, ताकि प्रतिभागियों व उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

साथ ही संपूर्ण पंडाल क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएँ।

जिलाधिकारी ने अपर नगर आयुक्त नगर निगम को निर्देशित करते हुए कहा कि जगह-जगह डस्टबिन और नियमित सफाई हेतु पर्याप्त सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए।

जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि  सभी जोड़ों की उपस्थिति बायोमेट्रिक/फेस अटेंडेंस के माध्यम से अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जानी है जिसकी समुचित व्यवस्था कराई जाए इसके लिए जो काउंटर बनाए जाए उसमें बायोमेट्रिक के किए जाने वाले जोड़े को बायोमेट्रिक हो गई है इसके लिए चिन्हांकन बैंड लगाया जाए ।