
संवाददाता
कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र स्थित माननिवादा गांव में एक राजमिस्त्री की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
माननिवादा गांव निवासी अरविंद कुमार पुत्र राजकुमार गौतम पेशे से राजमिस्त्री थे। उनके परिवार में पत्नी राधा, बेटा देवेश और बेटी मानसी हैं।
परिजनों के अनुसार अरविंद कुमार घर के पीछे स्थित तालाब की ओर गए थे। काफी देर तक उनके वापस न लौटने पर परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान परिजनों को तालाब के पास अरविंद कुमार के डूबने की जानकारी मिली। बताया गया कि वह तालाब में गहराई में चले गए थे।
परिजन उन्हें तुरंत तालाब से बाहर निकालकर सीएचसी बिल्हौर ले गए। सीएचसी बिल्हौर में चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद अरविंद कुमार को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।





