February 5, 2025

—बाज़ार में पांच सौ से लेकर दस हजार तक के बिक रहे सेंटा क्लॉज

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
क्रिसमस पर्व की तैयारियों को लेकर शहर का बाजार पूरी तरह से तैयार हो गया है। प्रतिष्ठानों में तरह–तरह के सेंटा क्लाॅज के साथ म्यूजिकल टॉप, स्टार्स, आधुनिक विंड चेन समेत गिफ्ट आइट्मो की भरमार है। दुकानों में सजे पांच सौ से लेकर दस हजार तक के सेंटा क्लॉज बाजार में धूम मचा रहे है। छह फिट का डांसिंग व म्यूजिकल मोशन सेंटा क्लॉज काफी डिमांड में है, जो इंसान के मोशन पर सैक्सोफोन बजाने के साथ ही डांस करेगा।
नगर के हर्ष नगर के ग्रैंडपा शॉप संचालक ने बताया कि क्रिसमस की तैयारियां बाजारों में जोर–शोर से चल रही हैं। बाजार में पांच सौ से लेकर दस हजार तक के सेंटा क्लॉज है। जिसमें नौ सौ का सेंटा रोप पर चढ़ेगा, वहीं इसी रेंज में एक छतरी लेकर डांस करने वाला सेंटा भी बच्चों को खूब भा रहा है। इसके साथ ही दस हजार का छह  फीट का मोशन सेंटा क्लॉज करीब से इंसान के गुजरते ही जिंगल बेल.. जिंगल बेल…की धुन गाने के साथ डांस भी करेगा।
इसके साथ ही दो फीट से लेकर छह फीट तक के क्रिसमस ट्री दो सौ से 1200 रुपये तक की कीमत में मौजूद है। तीन हजार में लाइटिंग क्रिसमस ट्री व 3500 रुपये का स्नो व्हॉइट ट्री भी लोगों को खूब भा रहा है। स्नो व्हॉइट ट्री में बर्फबारी की जीवंत झलक देखने को मिलेगी।
इसी कड़ी में स्वरूप नगर स्थित एलीगेंस शॉप संचालक  ने बताया कि क्रिसमस पर्व पर बाजार में करीब पचास  करोड़ का बिजनेस होने का अनुमान है। बाजार में 25 से 100 रुपये तक की कैप, क्रिसमस मुखौटे, सेंटा क्लॉज के चश्में, डिजाइनर बैलून, स्टार्स, स्टॉकिंग, स्टिक, ड्रम्स काफी डिमांड में है। सबकुछ इससे ज्यादा की रेंज में भी उपलब्ध हैं।