February 27, 2026

संवाददाता 

कानपुर।  कल्याणपुर मे उधार सिगेरेट न देने पर दबंगों ने दुकान चलाने वाली महिला व युवक से गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। वहां खड़े लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई करी है।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पनकी रोड पर पान मसाला की दुकान चलाने वाली महिला ने बताया की वह दुकान पर बैठी थी। तभी पड़ोस के कुछ युवक आये और उधार सिगरेट मांगने लगे ज़ब उसने पैसा मांगा तो पैसे देने से मना कर दिया। जिसके बाद वह गाली-गलौज करने लगे।
विरोध करने पर मारपीट कर दी। तभी वहां खड़े कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। महिला ने 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुंचा और एक युवक को हिरासत मे लेकर थाने आ गई। पुलिस ने युवक का शांतिभंग मे चालान कर दिया है।
कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया की युवक का शांति भंग मे चालान किया गया है दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है। अगर कोई तहरीर मिलेगी तो जांचकर कार्रवाई की जाएगी। 

Related News