March 5, 2026

संवाददाता
कानपुर। 
चौबेपुर इलाके में एक माली ने आत्महत्या कर ली। दिलीप नगर निवासी 55 वर्षीय रामकुमार ने घर के पास स्थित मंदिर की बाउंड्री वॉल में फांसी लगा ली।
रामकुमार माली का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी माया, तीन बेटियां और एक बेटा हैं। वह शराब के आदी थे। इस कारण घर में अक्सर विवाद होता था।
परिजनों के मुताबिक, रामकुमार शाम को खाना खाकर घर में सो गए थे। रात में किसी समय उन्होंने मंदिर की दीवार में लगी जाली में अंगौछे से फांसी लगा ली। सुबह पड़ोसियों ने परिवार को इस घटना की जानकारी दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की और शव को फांसी से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी राजकुमार राठौर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही किए जाने की बात कहीं।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फांसी से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

थाना प्रभारी राजकुमार राठौर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।