July 1, 2025

संवाददाता
कानपुर।
  बुधवार को बिजली विभाग के द्वारा एलटी डीबी लगाने और पोल लगाने का कार्य अलग-अलग उपकेंद्रों पर किया गया। केस्को के द्वारा उपकेंद्रों के अंतर्गत कई इलाकों में बिजली का शटडाउन लिया गया।

रतनपुर उपकेंद्र पर सब्जी मंडी एमआईजी रतनपुर इलाके में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक शटडाउन लिया गया।
साइकिल मार्केट उपकेंद्र पर भैंसिया हाता इलाके में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 तक शटडाउन लिया गया।
संजय नगर उपकेंद्र पर मदारपुर इलाके में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली का शटडाउन लिया गया।
आलू मंडी उपकेंद्र पर सुरसा मंदिर के आसपास 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली का शटडाउन लिया गया।
रिंग रोड उपकेंद्र पर वायु विहार और रामादेवी इलाके में 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक शटडाउन लिया गया।
तात्या टोपे नगर उपकेंद्र पर टीटी नगर और रविदास पुरम इलाके में सुबह 9:30 बजे से 11:00 बजे तक बिजली का शटडाउन लिया गया।