March 12, 2026

संवाददाता

कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के  स्कूल ऑफ लैंग्वेजेस के हिंदी विभाग में 29 सितंबर 2025 को हिंदी दिवस पखवाड़ा के उपलक्ष्य में भाषा उत्सव का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी ने की। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्विद्यालय, मोतिहारी के हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय हिन्दी परिषद, प्रयागराज के सदस्य डॉ. अंजनी कुमार श्रीवास्तव तथा मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के ए.आर. एस.डी. कॉलेज से प्रो. संजय सिंह बघेल व उनकी पत्नी प्रो. उमा सिंह, कुलाधिपति, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ केरला भी उपस्थित रहीं l 

कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।इसके पश्चात निदेशक डॉ. सर्वेश मणि त्रिपाठी ने स्वागत भाषण में समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया। हिन्दी विभाग के अध्यक्ष डॉ. श्री प्रकाश ने स्व-रचित कविताओं के माध्यम से हिंदी का महत्व  स्थापित किया।

विशिष्ट अतिथि डॉ. अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने हिंदी को संपर्क भाषा के रूप में अजेय बताया। प्रो. संजय सिंह बघेल ने बताया कि हिन्दी किस प्रकार रोजगारपरक है। प्रति कुलपति ने अपने जाने माने रोचक अंदाज़ में हिंदी व कानपुर की हिन्दी का महत्व उजागर किया।साथ ही इस बात पर भी ज़ोर दिया कि हिन्दी को किसी कुंठा की आवश्यकता नहीं है, वह सर्वशक्ति संपन्न है।प्रथम सत्र का समापन डॉ. सुमित कुमार चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया।

द्वितीय सत्र का प्रारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक के साथ समस्त आमंत्रित कवियों के औपचारिक सम्मान के साथ हुआ। डॉ. वंदना पाठक ने समस्त कवियों का स्वागत करते हुए हिन्दी के महत्व को प्रकाशित किया।

आमंत्रित विशिष्ट कवियों में डॉ. सुरेश अवस्थी, अंसार कम्बरी, पंकज प्रसून, रामायण धर द्विवेदी, डॉ. रुचि चतुर्वेदी, डॉ. विनम्र सेन सिंह, राघव शुक्ल, प्रतीक चौहान, विकास बौखल तथा अजय शुक्ला अंजाम सम्मिलित रहे।कवि सम्मेलन का शुभारंभ डॉ. रुचि चतुर्वेदी ने अपने मनमोहक गीतों से किया। पंकज प्रसून ने अपनी हास्य- व्यंग्य कविताओं में कहा कि हिन्दी न सिर्फ़ इंसानों की बल्कि जानवरों की भी भाषा है। समस्त कवियों ने श्रोताओं को आसानबद्ध कर दिया।

मंच का संचालन हिन्दी विभाग के छात्रों इंदु सिंह, मोहिनीश त्रिपाठी, अस्मिता यादव और हर्षिता शुक्ला ने किया तथा मीडिया रिपोर्ट किरन लक्ष्मी गुप्ता व अंकिता मिश्रा ने बनाई। 

इस कार्यक्रम में हिंदी भाषा गौरव सम्मान समारोह के अंतर्गत कानपुर की प्रतिष्ठित साहित्यिक विभूतियों तथा नगर के प्रमुख इंटर कॉलेज व डिग्री कॉलेज के प्रिन्सिपल के साथ हिन्दी शिक्षको को हिन्दी भाषा गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया I साथ ही उन छात्रों को सम्मानित किया गया जिन्होंने हिन्दी दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर विशिष्ट स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में स्कूल ऑफ लैंग्वेजेस के समस्त शिक्षकों व छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सहायक निदेशक डॉ. अंकित त्रिवेदी, डॉ. प्रभात गौरव मिश्रा, डॉ. सोनाली मौर्या, डॉ. लक्ष्मण कुमार, डॉ. सुमना विश्वास, पूजा अग्रवाल,  डॉ. रिचा शुक्ला, डॉ. शालिनी शुक्ला, डॉ. दीक्षा शुक्ला, डॉ. श्रीप्रकाश शुक्ला, डॉ. अंजनी कुमार उपाध्याय, डॉ.  अभिजीत साहा, डॉ. सुमित कुमार चौधरी आदि उपस्थित रहे।