February 7, 2026

संवाददाता

कानपुर। आज केडीए के प्रवर्तन दल (जोन-1बी) के द्वारा विशेष कार्याधिकारी- उपजिलाधिकारी डा. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में ध्वस्तीकरण कार्यवाही सम्पन्न की गयी। 

प्रवर्तन दल ने भंवर, अनिल व अन्य की आराजी सं. 319, 320, 321 व अन्य सिंहपुर कछार में लगभग 4 बीघा,  शिवा व अन्य की सिंहपुर कछार में लगभग 6 बीघा एवं श्री राम, श्री लाल व अन्य की सम्भरपुर में लगभग 4 बीघा न्यू कानपुर सिटी परियोजना के अन्तर्गत बिना प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये, अनुज्ञा प्राप्त किये विकसित की जा रही प्लाटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करी।

इस प्रकार लगभग 14 बीघे में विकसित की जा रही अवैध, अनाधिकृत प्लाटिंग, निर्माण के अन्तर्गत रोड, नाला, बाउण्ड्रीवाल, बिजली के खम्भे, पिलर, इन्ट्रीगेट एवं समस्त निशानदेही को 3 जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त किया गया। 

उक्त कार्यवाही के दौरान क्षेत्रीय अवर अभियन्ता श्रवण कुमार, हिमांशु बर्नवाल, सुपरवाइजर अनिल शर्मा, राम औतार, मनोज, राज कुमार, लाल सिंह एवं थाना-बिठूर का पर्याप्त पुलिस बल उपस्थित रहा। 

डा. रवि प्रताप सिंह, विशेष कार्याधिकारी-उपजिलाधिकारी द्वारा यह अवगत कराया गया कि थाना-नवाबगंज, कल्यानपुर एवं बिठूर के अन्तर्गत स्थित ग्रामों की लगभग 4 बीघा क्षेत्रफल की अवैध, अनाधिकृत निर्माण, प्लाटिंग को चिन्हित किया जा चुका है जिसकी यथाशीघ्र सीलिंग, ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी। 

Related News