August 6, 2025



संवाददाता
कानपुर। ऑल इंडिया ओपन शतरंज में कानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर नगद पुरस्कार जीते। मथुरा में आयोजित हुई 15 लाख रुपए नगद राशि की ऑल इंडिया ओपन ब्रजभूमि शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
इसमें पूरे देश से 20 राज्यों के 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कानपुर से कुल 14 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें 8 खिलाड़ियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर नकद पुरस्कार जीते।
प्रतियोगिता के उपरांत सभी विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल ने नगद पुरस्कार व ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। कानपुर के प्रशांत पांडेय ने बेस्ट अनरेटेड का पुरस्कार और 21,000 रुपए जीते।
रैपिड में राजेश कुमार शर्मा ने प्रथम स्थान स्थान पर जगह बनाते हुए 15,000 रुपए और ट्रॉफी अपने नाम किया। विकास निषाद ने प्रथम स्थान जीता और 15,000 रुपए और ट्रॉफी मिली।
वेटरन में श्वेत कमल शुक्ला ने तीसरा स्थान प्राप्त कर 8000 रुपए और ट्रॉफी पर कब्जा किया। ऑल इंडिया बिल्टज में सत्येंद्र सिंह ने 5वीं रैंक हासिल करते हुए 8,000 रुपए और ट्रॉफी पर कब्जा किया।
महिला वर्ग में सुमुखी शुक्ला ने चौथा स्थान प्राप्त करते हुए 7000 रुपए और ट्रॉफी जीती। अंडर-15 आयु वर्ग में रिद्धिमा शुक्ला ने तीसरा स्थान प्राप्त कर 6000 रुपए और ट्रॉफी पर कब्जा किया। बेस्ट वेटरन प्लेयर का पुरस्कार अनिल बाजपेई ने अपने नाम किया। अनिल को 5000 रुपए और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *