March 8, 2026

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
नगर की कानपुर फ्लोरी कल्चर सोसाइटी ने  कमला नगर स्थित जेके लॉन में दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदर्शनी को अलग अलग प्रकार से 7 भागों में बांटा गया, जिसमें 40 प्रकार के रंग बिरंगे फूलों के साथ, सब्जियों, फलों, गार्डनिंग कसल्टेंट, आर्ट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आर्ट कंप्टीशन में विभिन्न स्कूलों के 200 बच्चों ने रंगों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कानपुर फ्लोरी कल्चर सोसाइटी की सेक्रेटरी राजश्री डालमिया ने बताया कि पेड़ पौधों से आपके आसपास सुंदरता बढ़ती है, इसके साथ ही वातावरण भी खुशनुमा रहता है। पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
इस प्रदर्शनी में स्विटजरलैंड का ट्यूलिप्स व थाईलैंड का ऑर्किड लोगों को खूब भाया। प्रदर्शनी की आयोजक  रश्मि वैद्य ने बताया कि सर्दियों में स्विटजरलैंड का ट्यूलिप व गर्मियों में थाईलैंड के ऑर्किड के पौधों में मनमोहक फूल निकलते है।
इसके साथ ही प्रदर्शनी में 9 प्रकार के भिन्न भिन्न रंगों वाले रेनीक्यूलस के पौधे भी लोगों को खूब पसंद आए। रश्मि ने बताया कि प्रदर्शनी में पॉपी के साथ पिटूनिया, ऑर्नीयामेंटल कैबिज के पौधे में लगाए गए। पॉपी के फूल  इतने हल्के होते हैं कि जरा सी हवा में उनकी पंखुड़िया टूट जाती हैं।
वहीं 7 से 8 प्रकार के रंगो वाला पिटूनिया का फूल पूरे साल निकलता है। ऑर्नीयामेंटल कैबिज के पौधे सजावट में इस्तेमाल होते है, यह सर्दियों में पाए जाते है। वहीं प्रदर्शनी में सूर्य, चंद्र, बृहस्पति, राहु, शनि समेत नवग्रहों के पौधे भी लगाए गए।