
संवाददाता
कानपुर। कल्याणपुर थाना पुलिस ने आवास विकास में हुई वेल्डिंग मशीन की चोरी का खुलासा कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने चोर की पहचान करके उसे गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम प्रेम सिंह है। वह सराय मसवानपुर थाना रावतपुर का निवासी है। आरोपी ने आवास विकास क्षेत्र के एक मकान से वेल्डिंग मशीन चुराई थी।
आवास विकास तीन चौकी इंचार्ज सतेन्द्र रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। टीम ने आरोपी को चोरी की वेल्डिंग मशीन समेत गिरफ्तार कर लिया।
एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।






