
संवाददाता
कानपुर। महाराजपुर स्थित 32वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत 12 किलोमीटर लंबी मिनी मैराथन का आयोजन किया।
इस मैराथन में वाहिनी के हिमवीर और हावा सदस्य शामिल हुए, जिसमें पुरुष और महिलाएं दोनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ की शुरुआत आईटीबीपी कैंपस से हरी झंडी दिखाकर की गई।
दौड़ का निर्देशन 32वीं वाहिनी के सेनानी गौरव प्रसाद ने किया।
सेनानी गौरव प्रसाद ने बताया कि इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य फिटनेस को बढ़ावा देना और नागरिकों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। यह अभियान फिटनेस और विभिन्न शारीरिक गतिविधियों के बारे में जागरूकता फैलाने का भी कार्य करता है।
उन्होंने बताया कि यह आयोजन फिट इंडिया मूवमेंट का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका लक्ष्य स्वदेशी खेलों को प्रोत्साहित करना और भारत सरकार के इस अभियान के प्रति अधिक से अधिक जागरूकता फैलाना है। आईटीबीपी हमेशा से फिट इंडिया के विभिन्न अभियानों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है।