September 22, 2026

संवाददाता

कानपुर।  महिला चालकों की भागीदारी और उनकी समस्याओं को गंभीरता से समझते हुए पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार ने एक विशेष बैठक आयोजित की। इस बैठक में महिला चालकों ने अपने सामने आने वाली दैनिक चुनौतियों को खुलकर साझा किया। उन्होंने सड़कों पर सुरक्षा, रुकावटें, तकनीकी समस्याएं और व्यवहारिक कठिनाइयाँ गिनाई।

पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार ने न केवल उनकी बात को ध्यानपूर्वक सुना, बल्कि समाधान का आश्वासन भी दिया। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है और ट्रैफिक विभाग हर संभव सहयोग करने के लिए तत्पर है ताकि वे निर्भीक और स्वतंत्र होकर काम कर सकें।

अब तक हजारों ई-रिक्शा और ई-ऑटो चालक इस क्यू आर कोड योजना के अंतर्गत पंजीकरण करवा चुके हैं। शेष बचे हुए सभी चालकों से अपील है कि वे जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं और कानपुर को एक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और तकनीक-संलग्न शहर बनाने में अपना भरपूर सहयोग दें।