April 17, 2025

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
दादा नगर स्थित कोआपरेटिव इस्टेट में उद्यमियों का भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शामिल लोगों काे चंदन, इत्र लगाया गया और उन पर पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। उद्यमियों व अधिकारियों ने होली गीतों पर एक दूसरे के साथ फूलों की होली खेली।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि होली का त्योहार खुशियों का त्योहार है, मनुष्य को रंग और रोशनी बहुत सुहाती है, जिस कारण भारतीय संस्कृति में रोशनी के त्योहार दीपावली व रंगों का त्योहार होली का विशेष महत्व है। रंगों की छटा से मनुष्य के जीवन में खुशियां आती हैं। महाना ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनो से उद्यमियों में एकजुटता व आपसी सामंजस्य की भावना बढ़ती है और समस्याओं के निराकरण आसानी से हो जाते हैं। 
होली मिलन समारोह में द रॉक बैंड के गीतों पर उद्यमी झूमने को मजबूर हो गए। 

होली मिलन समारोह में सांसद रमेश अवस्थी, भाजपा नेता अजय कपूर, बीजेपी क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, सत्यदेव पचौरी, विधायक नीलिमा कटियार, सलिल विश्नोई, एमएलसी मानवेंद्र सिंह, पनकी मंदिर के महंत कृष्णदास महाराज, परमट मंदिर के महंत रमेश पुरी, सतीश निगम मौजूद रहे।