February 23, 2026

संवाददाता 

कानपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए 25 फरवरी 2026 से ई-रिक्शा और ई-ऑटो के लिए कलर कोड क्यूआर स्टीकर व्यवस्था लागू की जा रही है। अब सभी चालकों को निर्धारित जोन के अनुसार रंगीन क्यूआर कोड स्टीकर लेना अनिवार्य होगा।यह स्टीकर वाहन के संचालन क्षेत्र को तय करेगा और बिना स्टीकर वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस के मुताबिक, इससे अवैध संचालन पर रोक लगेगी और जाम की समस्या में कमी आएगी।

कानपुर में बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए ट्रैफिक विभाग अब आटो और ई-रिक्शा के रूट नियमित करने जा रहा है। इसके लिए कलर क्यूआर कोड की व्यवस्था की गई है। अब अपने निर्धारित रूट पर ही ई-रिक्शा और आटो चल सकेंगे। ट्रैफिक विभाग ने कानपुर के ट्रैफिक को 7 जोन में बांटा है। हर जोन में अलग-अलग ई-रिक्शा व आटो का रूट तय किया गया है। 6 मार्च से को कलर क्यूआर कोड से तय रूट पर ही ई-रिक्शा और आटो चल सकेंगे।

अलग-अलग जोन में चलने वाले ऑटो व ई-रिक्शा को अलग-अलग रंग का क्यूआर कोड दिया जाएगा। इससे कि वह अपने निर्धारित रूट पर ही चल सकें। 25 फरवरी से क्यूआर कोड ई-रिक्शा और आटो को आवंटित किया जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा। इतना ही नहीं तय रूट से अलग चलने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन भी होगा। इससे शहर में लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।

 वाहन स्वामी के पते के आधार पर संबंधित जोन का क्यूआर कोड युक्त रंगीन स्टीकर नंबर जारी किया जाएगा। पर्ची मिलने के बाद मालिक काउंटर से स्टीकर प्राप्त कर सकेगा। अगर ये नियम लागू सख्ती के साथ कराए जाएं तो 

शहर में जाम की समस्या में कमी आ जाएगी,सत्यापित चालक और वाहन से यात्रियों को सुरक्षा का भरोसा मिल सकेगा। यही नहीं आपराधिक घटना की स्थिति में वाहन व चालक की तुरंत पहचान हो सकेगी।इसके अलावा यात्री क्यूआर कोड स्कैन कर चालक व वाहन की जानकारी तुरंत देख सकेंगे। यातायात विभाग ने रेड जोन : कोतवाली, फीलखाना, मूलगंज, कलक्टरगंज, हरवंश मोहाल, बादशाहीनाका, अनवरगंज, चमनगंज, रायपुरवा, बेकनगंज।

ग्रीन जोन : नौबस्ता, किदवई नगर, बाबूपुरवा, रेलबाजार, सेन पश्चिम। रामादेवी से नौबस्ता फ्लाईओवर के नीचे दोनों ओर संचालन की अनुमति।धानी जोन : बर्रा, गुजैनी, हनुमंत विहार, जूही, गोविंद नगर।ब्लू जोन : चकेरी, जाजमऊ, छावनी। रामादेवी से नौबस्ता फ्लाईओवर के नीचे संचालन की अनुमति।येलो जोन : कर्नलगंज, ग्वालटोली, सीसामऊ, बजरिया, कोहना।वायलेट जोन : कल्याणपुर, पनकी, अर्मापुर, रावतपुर।पिंक जोन : काकादेव, स्वरूपनगर, नजीराबाद, फजलगंज, नवाबगंज।शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं।किसी भी प्रकार की शिकायत या असुविधा होने पर ट्रैफिक मीडिया हेल्पलाइन नंबर 9305104387 पर संपर्क किया जा सकता है। यातायात पुलिस ने सभी चालकों से निर्धारित तिथि तक स्टीकर प्राप्त कर नियमों का पालन करने की अपील की है।