December 7, 2025

संवाददाता
कानपुर।
  27 अक्टूबर को होने वाली छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। नहर किनारे महिलाएं रंग-रोगन से बेदियां सजा रही हैं, जिन पर “आई लव छठ पूजा” लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। पूजा के लिए घाटों की सफाई भी की जा रही है।
कानपुर के पनकी, अरमापुर, सीटीआई और गुजैनी सचान घाटों पर हजारों श्रद्धालु छठ मैया की पूजा के लिए पहुंचेंगे। छठ पूजा की शुरुआत 25 अक्टूबर को नहाय-खाय से होगी।
नगर निगम की टीम लगातार घाटों की सफाई कर रही है, वहीं रोशनी और अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालु विभिन्न प्रकार की बेदियां बनाकर उन्हें सजाते हुए नजर आ रहे हैं।
छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जनप्रतिनिधि भी शहर के अलग-अलग घाटों का दौरा कर रहे हैं और वहां के अधिकारियों को व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दे रहे हैं।