March 8, 2026

· स्टेडियम पर पहली बार दो देश के बीच चार दिवसीय मैच

· इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए टीम के बीच दो फर्स्ट क्लास मैच


संवाददाता
लखनऊ / कानपुर। अंतरराष्ट्रीय इकाना क्रिकेट स्टेडियम पर दो देशों के बीच दो चार दिवसीय मैच की श्रृंखला 16 सितंबर से शुरू होगी। यह पहला मौका होगा जब कोई दो देश मिलकर इकाना पर चार दिवसीय मुकाबला खेलेंगे। साल 2017 में दिलीप ट्रॉफी मुकाबले से आस्तित्व में आया ये स्टेडियम अब औपचारिक रूप से टेस्ट मैच का भी गवाह बनने वाला है।इकाना पर इससे पहले पुरुषों के क्रिकेट विश्व कप समेत कई अंतरराष्ट्रीय वन डे, टेस्ट और टी-20 व आइपीएल के मुकाबले खेले गए हैं। वहीं, चार दिवसीय मुकाबलों में रणजी के मुकाबले होते रहे हैं। लेकिन अब पहली बार अंतरराष्ट्रीय टीम और भारत के बीच कोई दो चार दिवसीय मैच होने जा रहे हैं। इस लिहाज से यह बहुत बड़ा मौका है जब शहर दो देशों के बीच होने वाली कोई दो चार दिवसीय मैच की मेजबानी करेगा।
रेड बॉल से होने वाला फर्स्ट क्लास का यह मैच भारत ‘ए’ और ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के बीच होगा। दूसरा चार दिवसीय मुकाबला दोनों देश के बीच 23 सितंबर से शुरू होगा।
ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के साथ शुरू होने जा रही दो चार दिवसीय मैच की श्रृंखला के लिए शुक्रवार शाम भारतीय ‘ए’ टीम और ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ टीम के खिलाड़ियों का शहर में आने का सिलसिला भी शुरू हो गया। उधर, एशिया कप में नजरअंदाज किए गए भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को बीसीसीआई की ओर से भारत ‘ए’ टीम की जिम्मेदारी मिली है। ध्रुव जुरेल टीम के उप कप्तान बनाए गए हैं। श्रेसस के साथ टीम में दिग्गज भारतीय खिलाड़ी केएल राहुल व स्टार तेज गेंदबाज मो. सिराज भी इकाना पर गेंद फेंकते नजर आएंगे।
इकाना पर दोनों टीमों के मैच को लेकर तैयारियां भी जोरों पर है। इकाना प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार से दोनों ही टीमें इकाना क्रिकेट स्टेडियम पर अपना अभ्यास शुरू कर देंगी।
दो चार दिवसीय श्रृंखला में कप्तान श्रेयस अय्यर के पास अपने अनुभव के आधार पर खुद को साबित करने का मौका होगा। ताकि, वह अक्टूबर में वेस्टइंडीज और बाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने में कामयाब हो सके।
इकाना पर अंतरराष्ट्रीय मैच में भारतीय टीम का अब तक का सफर बेहद शानदार रहा है। रेकॉर्ड की बात करें तो भारतीय टीम ने तीन टी-20 और दो वन डे मैच मिलाकर कुल पांच मुकाबले इकाना पर खेले हैं। जिसमें से भारत को चार मैच में जीत हासिल हुई है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केवल इकमात्र वन-डे मुकाबला ही भारत हारा है।
इकाना पर हुए मुकाबलों पर एक नजर:
टी-20 मैच:
6 नवंबर 2018 – इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज (भारत जीता)
14 नवंबर 2019- अफगानिस्तान बनाम वेस्ट इंडीज
16 नवंबर 2019- अफगानिस्तान बनाम वेस्ट इंडीज
17 नवंबर 2019- अफगानिस्तान बनाम वेस्ट इंडीज 
24 फरवरी 2022- भारत बनाम श्रीलंका (भारत जीता)
29 जनवरी 2023- भारत बनाम न्यूजीलैंड (भारत जीता)
20 से 23 मार्च 2021- भारतीय विमेंस टीम बनाम साउथ अफ्रीका विमेंस टीम (आखिरी मैच भारतीय विमेंस टीम ने जीता)
वन-डे मैच:
6 से 11 नवंबर 2019 तक (तीन मैच) – अफगानिस्तान बनाम वेस्ट इंडीज
7 से 17 मार्च 2021- भारतीय विमेंस टीम बनाम साउथ अफ्रीका विमेंस टीम (एक मैच में भारतीय विमेंस टीम को मिली जीत)
6 अक्टूबर 2022- भारत बनाम साउथ अफ्रीका (साउथ अफ्रीका जीता)
12 अक्टूबर 2023- आस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका
16 अक्टूबर 2023- आस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका
21 अक्टूबर 2023- नीदरलैंड्स बनाम श्रीलंका
29 अक्टूबर 2023 भारत बनाम इंग्लैंड (भारत जीता)
3 नवंबर 2023- अफगानिस्तान बनाम नीदरलैंड्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *