
संवाददाता
कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। कमालपुर गांव निवासी सूरज ने कीटनाशक दवा खा ली।
सूरज ने 10 साल पहले प्रेम विवाह किया था। दंपति का एक 8 वर्षीय बेटा है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद सूरज ने घर में रखी कीटनाशक दवा खा ली।
परिजन तुरंत सूरज को सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वर्तमान में सूरज की स्थिति में सुधार है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सूरज और उसकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता है। अभी तक इस मामले की जानकारी पुलिस को नहीं है। महाराजपुर पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।