March 15, 2026

संवाददाता 

कानपुर। बिल्हौर के उत्तरीपूरा स्थित नेवादा शाह के मजरा बुझवा गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में एक घर में रखी स्कूटी और घरेलू सामान जलकर खाक हो गया।
यह घटना बिल्हौर ब्लॉक के नवादा शाह गांव की है। बुझवा गांव निवासी अमित पुत्र राधेश्याम अपने तीन बच्चों के साथ मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। उनका घर झोपड़ीनुमा था, जिसमें आग लगने से उनका सारा घरेलू सामान जल गया।
घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। प्रधान ने बताया कि पीड़ित परिवार का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में पहले से ही दर्ज है और उन्हें जल्द ही आवास दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
ग्राम सचिव नरेंद्र वर्मा ने भी पुष्टि की कि पीड़ित परिवार का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में अंकित है और उन्हें शीघ्र सहायता प्रदान की जाएगी। 

हालांकि, बिजली विभाग के जेई निर्मल कुमार ने बताया कि बिजली विभाग की ओर से इस क्षति के लिए कोई मदद नहीं दी जाएगी।
पीड़ित अमित कुमार ने बताया कि इस आगजनी में उन्हें लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 

Related News