March 8, 2026

संवाददाता
कानपुर।
ड्योढी घाट स्थित मैदान में ऐतिहासिक दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में आसपास के जनपदों समेत विभिन्न प्रदेशों से पहलवान पहुंचे।

एमा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान सीतेश मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने पहलवानों से हाथ मिलवाकर दंगल की शुरुआत की।विनय मिश्रा के अनुसार, ड्योढी घाट में सैकड़ों साल पुराना बजरंगबली बाबा का मंदिर है। दूर-दराज से लोग यहां पूजा-अर्चना करने आते हैं। हनुमान जी की कृपा से सैकड़ों सालों से यहां दंगल की परंपरा चली आ रही है। इसी परंपरा को जीवंत रखने के लिए ग्रामीणों के सहयोग से यह प्रतियोगिता आयोजित की जाती है।
पहलवानों को उनके वजन और अनुभव के आधार पर मुकाबले के लिए चुना जाता है। निर्णायक मंडल विजेता का फैसला करता है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पहलवानों को पहले नाम दर्ज कराना होता है। विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है। दंगल देखने हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे।
कार्यक्रम में लक्ष्मी कांत निषाद, भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान समरजीत सिंह यादव, कुलगांव चौकी प्रभारी अमित यादव और रानू शुक्ला समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।