
संवाददाता
कानपुर। नगर के शिवराजपुर स्थित पटेल नगर में श्रीमद्भागवत कथा का समापन हो गया। समापन के अवसर पर विधिविधान से हवन और भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कथा का वाचन श्रीधाम वृंदावन से आए कथा प्रवक्ता पं. इंद्रेश जी महाराज ने किया था। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, ज्ञान और वैराग्य से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया गया। समापन दिवस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने और प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे।
इस भागवत कथा में क्षेत्रीय विधायक मोहित सोनकर (राहुल बच्चा) और भाजपा जिला उपाध्यक्ष गीता गुप्ता व पूर्व भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री मोहित शुक्ला सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस आयोजन में कौशल किशोर गुप्ता और बृज किशोर गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। समस्त व्यवस्थाएं हिमांशु गुप्ता ने संभाली ।
आयोजको ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और सेवा भाव को बल मिलता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं और उपस्थित जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।






