
संवाददाता
कानपुर। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने कानपुर रीजन को 40 इलेक्ट्रिक बसें आवंटित की हैं। ये बसें सितंबर से सिग्नेचर ग्रींस सिटी बस अड्डा से चलना शुरू होंगी।
इन बसों का संचालन आरजी मोबिलिटी कंपनी करेगी। कानपुर से लखनऊ और रायबरेली रूट पर 15-15 बसें चलेंगी। प्रयागराज रूट पर 10 बसें संचालित होंगी। सभी बसें झकरकटी बस अड्डे से होकर जाएंगी।
विकास नगर में ई-बसों का टर्मिनल चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा। यहां छह चार्जिंग प्वाइंट बनेंगे। एक प्वाइंट पर दो इलेक्ट्रिक बसें चार्ज की जा सकेंगी। इस तरह एक साथ 12 बसें चार्ज हो सकेंगी।
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक महेश कुमार ने बताया कि आजाद नगर में बसों का टर्मिनल बनाया जाएगा। सभी रूट पहले ही तय किए जा चुके हैं। ये 42 सीटर बसें हैं, जो शहर के आसपास के जिलों को जोड़ेंगी।