February 8, 2026

आज़ाद संवाददाता 
कानपुर।  घाटमपुर में जहांगीराबाद गांव के अंबेडकर पार्क में एक घटना सामने आई। एक नशे में धुत युवक अनिल यादव ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अपमान किया।
उस युवक ने प्रतिमा के पास बैठकर शराब पी और बाबा साहब को गालियां देने लगा। वह नशे में प्रतिमा से कह रहा था कि उंगली नीचे करो, हमें उंगली न दिखाओ। इसके बाद उसने प्रतिमा के साथ अभद्रता की और मौके से फरार हो गया।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कानपुर-सागर हाइवे जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए घाटमपुर की विधायक सरोज कुरील और एसीपी रंजीत कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। 

विधायक सरोज कुरील ने कहा कि बाबा साहब की प्रतिमा का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसीपी को आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News